शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का मण्डी दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका इन दिनों शिमला में अपने छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हुई हैं। उनका मंगलवार को मंडी के देउरी स्कूल जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन यह सोमवार को अचानक रद्द हो गया है। प्रियंका मंगलवार को नई दिल्ली लौट सकती हैं। 19 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी उन्होंने शामिल होना है। मौसम और बैठक उनके दौरे के टलने की कारण बताई जा रही है।