शिमला: कार-टैंकर की टक्कर में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

शिमला: राजधानी शिमला में टालैंड-खलीनी सड़क पर कार और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार दो पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत हो गई।  शिमला पुलिस के अनुसार, रविवार, 16 अगस्त की रात को हादसा कार नंबर HP- 52A-2767 और टैंकर नंबर HP- 92A-9229 के बीच हुआ। दोनों पुलिसकर्मी अल्टो कार में सवार होकर टालैंड की ओर से खलीनी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के नजदीक उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में एचएचसी प्रवीण मेहता और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

  मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों अल्टो कार में सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शिमला पुलिस थाने की टीम फौरन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे। पुलिस दवारा मामले की जाँच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed