शिमला पुलिस का यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु विशेष अभियान जारी; ISBT टूटीकंडी में सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाकर एक तरफ पार्किंग सुनिश्चित की गई
शिमला पुलिस का यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु विशेष अभियान जारी; ISBT टूटीकंडी में सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाकर एक तरफ पार्किंग सुनिश्चित की गई
शिमला: शिमला शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से शिमला पुलिस द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अव्यवस्थित पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज आई.एस.बी.टी. शिमला क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाकर एक तरफ पार्किंग सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय बस स्टॉप के समीप खड़े वाहनों को भी हटाया गया है, ताकि स्थानीय बसों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
शिमला पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से निरीक्षण कर जहां संभव है वहां एक तरफ पार्किंग (Single Side Parking) सुनिश्चित करवाई जा रही है तथा जिन स्थानों पर सड़क की चौड़ाई अथवा यातायात की अधिकता के कारण एक तरफ पार्किंग भी संभव नहीं है, वहां सड़क के दोनों ओर से वाहनों को हटाकर नो पार्किंग सुनिश्चित की जा रही है।
शिमला पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।