तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया सम्मानित, उपलब्धि के लिए दी हार्दिक शुभकामनाएं
घुमारवीं (बिलासपुर): इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने वाली 3 वर्ष 10 माह की आयु की प्रतिभाशाली बेटी नितिक्षा ठाकुर को नगर व ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं में आयेाजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। जिला बिलासपुर के गांव देहरा, डाकघर हटवाड़, तहसील घुमारवीं की इस नन्हीं बेटी ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का प्रभावशाली एवं शुद्ध पाठ कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस उपलब्धि के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नितिक्षा ठाकुर के परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस नन्ही बेटी ने जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
इस मौके पर नितिक्षा ठाकुर की माता दीक्षा कुमारी, पिता नितिन कुमार सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।