सुंदरनगर: 30 जुलाई को आईटीआई सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

सुंदरनगर: बीबीएमबी कॉलोनी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी।

संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट में जग ट्रेडिंग कंपनी, पुंघ (सुंदरनगर) तथा एसबी कांसटेंटीया पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड (SB Constantia Packaging Pvt. Ltd.) बरोटीवाला, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के प्रतिनिधि प्रशिक्षुओं का चयन करेंगे।
उन्होंने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल,कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर तथा सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के वर्ष 2023 अथवा उसके बाद उत्तीर्ण तथा वर्ष 2026 की अंतिम परीक्षा में सम्मिलित प्रशिक्षु इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने के पात्र होंगे।
प्रधानाचार्य ने सभी पात्र प्रशिक्षुओं से आग्रह किया है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियां, बायोडाटा (रिज्यूमे), आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो सहित निर्धारित समय पर संस्थान में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed