मण्डी: जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के सौजन्य से बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा सेवा क्षेत्र (हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर) में लगभग 400 पदों को भरने के लिए 3 अगस्त, 2026 को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि इन पदों के लिए 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16,000 रुपए सीटीसी (11,000 रुपए इन-हेंड) तथा 3 माह सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत 14,000 रुपए इन-हेंड वेतन प्रदान किया जाएगा और होटल मैनेजमेंट/संबंधित ट्रेड के डिप्लोमा धारकों को 20,000 रुपए CTC (14,000 रुपए इन-हेंड) वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ. ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई एवं गुजरात स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों में की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्था कंपनी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी तथा आने-जाने का यात्रा व्यय (टिकट) भी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर 03 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार), में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।













