आंगनवाड़ी सहायिका एवं प्री-स्कूल सहायिका के पदों हेतु साक्षात्कार 4 अगस्त को

धर्मपुर: बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका एवं प्री-स्कूल सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 4 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:30 बजे एसडीएम कार्यालय, धर्मपुर में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार सधोट-3, हलौण, कोठवां-2, फिहर-2, धवाली, रटकेल, कछाली, लोअर कुन तथा टिहरा आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनवाड़ी सहायिका एवं प्री-स्कूल सहायिका के पदों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर पहले ही प्रेषित किए जा चुके हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित अनिवार्य रूप से साक्षात्कार में उपस्थित होने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed