ताज़ा समाचार

कांगड़ा: चंबी में बनेगा आधुनिक खेल मैदान, 1 करोड़ रुपये से जारी निर्माण कार्य

धर्मशाला: धर्मशाला के चंबी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह खेल मैदान क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा। यहां युवा सुबह-शाम खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं। मैदान के निर्माण के बाद उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

स्थानीय लोगों और युवाओं ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री तथा विधायक का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed