इग्नू में प्रवेश  की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शिमला:  नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय वि‌द्यालयों में कक्षा VI में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय वि‌द्यालय चयन परीक्षा JNVST-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग, जिला शिमला के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने वाला वि‌द्यार्थी शिमला जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मान्यता प्राप्त वि‌द्यालय में कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। साथ ही वि‌द्यार्थी ने कक्षा III, IV एवं V में पूर्ण शैक्षणिक सत्र अध्ययन किया हो।

जवाहर नवोदय वि‌द्यालय पूर्णतः आवासीय एवं सह-शिक्षा वि‌द्यालय हैं, जहां विद्यार्थियों को गुणवतापूर्ण शिक्षा के साथ निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है। वि‌द्यालयों में खेलकूद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

चयन परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। परीक्षा में मानसिक योग्यता एवं पर्यावरण अध्ययन, अंकगणित तथा भाषा परीक्षण से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे पात्र विद्यार्थियों का आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि से पहले करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन एवं निःशुल्क है। आवेदन करने में सहायता के लिए जवाहर नवोदय वि‌द्यालय में हेल्प डेस्क सुविधा भी उपलब्ध है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed