मण्डी: ड्राइविंग टेस्ट 5 व 19 अप्रैल को

मण्डी के छोटा पड्डल में 7 जुलाई को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

मण्डी: वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर ने आज यहां बताया कि आगामी 7 जुलाई को मंडी के बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लिए जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित भरकर फाइल के साथ लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल व अधूरे भरे हुए फाॅर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए पहली जुलाई से प्रातः 11ः30 बजे से पीएआरआईवीएएचएएनडाॅटजीओवीडाॅटआईएन के माध्यम से स्टाॅल बुक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

7 जुलाई को पधर में आयोजित होगा वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट, स्लॉट बुकिंग अनिवार्य : एसडीएम सुरजीत सिंह

उपमंडल पधर में वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन 07 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन हरदयाल मेला मैदान, पधर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वाहन पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं, जैसे फीस एवं टैक्स की ऑनलाइन रसीद, अनिवार्य होगी। बिना ऑनलाइन रसीद के किसी भी अभ्यर्थी का ड्राइविंग टेस्ट अथवा वाहन पासिंग नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने बताया कि सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि पर संबंधित दस्तावेजों सहित प्रातः 11:00 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 5 जुलाई से स्लॉट बुकिंग प्रारंभ कर दी जाएगी तथा बिना स्लॉट बुकिंग किसी भी अभ्यर्थी का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने वाहन चालकों एवं आवेदकों से समय रहते स्लॉट बुक करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन रसीद साथ लाने का आग्रह किया है, ताकि परीक्षण एवं वाहन पासिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके

सम्बंधित समाचार

Comments are closed