मण्डी : जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए आज निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा संपन्न की गई। जिला परिषद सभागार मंडी में हुए निर्वाचन में जिला परिषद वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से सदस्य अमरू राम निवासी गांव पटयोड़ा, डाकघर मलोह को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए। वार्ड नंबर 09 थाची से जिला परिषद सदस्य बोदी देवी निवासी गांव भनवाड़ी डाकघर थाची को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।














