ऊना: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा “हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षक सम्मान-2026” के लिए आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह सम्मान आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने बताया कि जिला ऊना के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षक, मुख्याध्यापक तथा प्रधानाचार्य निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन अथवा नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन संबंधित पात्र अभ्यर्थी स्वयं अथवा अपने नियंत्रक अधिकारी के माध्यम से भेज सकते हैं।















