150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक..

धर्मशाला: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के केवल पुरूषों के 150 पद पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदो हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं व इससे ऊपर रखी गई है तथा आयु 19 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इन पदों हेतु कंपनी नियमित रूप से आवेदकों का चयन करेगी और उन्हें 17 हज़ार 500 से 23 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।

उन्होंने बताया कि सभी आवेदक साक्षात्कार के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 6 जुलाई को उप रोज़गार कार्यालय ज्वालाजी में, 7 जुलाई को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में, 8 जुलाई उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर में, 9 जुलाई उप रोज़गार कार्यालय फतेहपुर में तथा 10 जुलाई जिला रोज़गार कार्यायल पालमपुर में प्रातः 11 बजे़ पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नहीं होगा। विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 85580.62252 पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed