शिमला : कैलाश फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने संभाला कार्यभार; बोले- मुख्यमंत्री के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा पूरी कोशिश
शिमला : कैलाश फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने संभाला कार्यभार; बोले- मुख्यमंत्री के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा पूरी कोशिश
हिमाचल: प्रदेश सरकार द्वारा कैलाश जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष नियुक्त किए गए बलदेव सिंह ठाकुर ने आज शिमला के माल रोड स्थित तारघर के समीप कार्यलय में अपना पद भार संभाला। पदर्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री द्वारा जताए गए विश्वास पर 200% खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा मुझे सरकार दवारा जो दायित्व सौंपा गया है उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा।