4 मार्च को हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की दूसरी ट्रेन अंब से चलेगी : कटवाल

मण्डी संदीय क्षेत्र से 1074 रामभक्त लेंगे भाग

शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि  अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर निर्माण तथा साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 5 फरवरी  को हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की पहली ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई थी। उस ट्रेन में  हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर सहित ज़िलों से राम भगत अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वह ट्रेन अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए गई थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि 4 मार्च को हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की दूसरी ट्रेन जा रही है और यह ट्रेन अम्ब रेलवे स्टेशन से सुबह 6ः00 बजे चलेगी। इस ट्रेन के अंदर मंडी और कुल्लू जिला से लगभग 1074 राम भक्त अयोध्या जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह ट्रेन 6 तारीख को अयोध्या से वापस आएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed