कांग्रेस अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है : सुधांशु त्रिवेदी

धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने इन वर्षों को सेवा, सुशासन, और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया है। सोमवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में जनता ने उन्हें सराहा है। इन 12 वर्षों का कार्यकाल देश की समृद्धि, सुरक्षा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित रहा। उन्होंने कहा देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है। उन्होंने कहा देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है। चाहे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हों, चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हों या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों। चाहे 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हों।
आज कॉंग्रेस विपक्ष में नही है। कांग्रेस की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि अब वह विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं बची है। आज कांग्रेस मुसलिम लीग पार्टी बन चुकी है। राहुल गांधी आरोप लगाना छोड़े, काम करके दिखाए। कांग्रेस के अपने ही नेताओं, सांसदों, और विधायकों पर से न तो विश्वास रहा है और न ही नियंत्रण। उन्होंने कहा कांग्रेस अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और अब मुस्लिम लीग और माओवादी सोच का प्रभाव उस पर हावी हो गया है। कांग्रेस ने असम की 99 सीटों में से 19 पर जीत हासिल की, जिनमें जीतने वाले 18 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। वहीं, बंगाल में 292 सीटों में से केवल दो सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं, वहां भी जीतने वाले दोनों ही मुस्लिम हैं।
उन्होंने हिमाचल कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह पर प्रदेश को बर्वाद करने का आरोप लगाया।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे के विकास और विस्तार के लिए ₹2,911 करोड़ का भारी बजट आवंटित किया है। यह कदम राज्य में रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। मानसून में क्षतिग्रस्त होने के बाद इस ऐतिहासिक कांगड़ा रेलवे लाइन की बहाली और आधुनिकीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। पठानकोट-जोगिंदरनगर लाइन के गेज परिवर्तन का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। हिमाचल को मिला यह नया रेल बजट पिछली सरकारों के मुकाबले लगभग 27 गुना अधिक है।
हिमाचल के वीरों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी 2023 को ‘पराक्रम दिवस’ के मौके पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया। मेजर सोमनाथ शर्मा: देश के पहले परमवीर चक्र विजेता को सोमनाथ द्वीप नाम दिया गया।कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध के नायक इन्हें विक्रम बत्रा द्वीप नाम मिला। सूबेदार मेजर संजय कुमार कारगिल युद्ध के जांबाज इनके नाम पर संजय द्वीप रखा गया ओर सूबेदार मेजर बाना सिंह सियाचिन के हीरो इन्हें बाना द्वीप नाम दिया।

इस मौके पर सांसद राजीव भारद्वाज, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक अरुण मेहरा, प्रदेश भाजपा के वरिष्ट प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, प्रदेश सचिव अमित ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, विनय शर्मा, संजय शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, विशाल नहरिया, विश्व चक्षु आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed