जिला परिषद मण्डी व पंचायत समितियों के सभी वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम व पतों से संबंधित अधिसूचना जारी
जिला परिषद मण्डी व पंचायत समितियों के सभी वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम व पतों से संबंधित अधिसूचना जारी
मण्डी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला परिषद मंडी के सभी वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम व पतों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय द्वारा 29 अप्रैल, 2026 को जारी निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस अनुसार जिला परिषद मंडी के सामान्य निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत निर्वाचन परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। पंचायतीराज अधिनियम की धारा 126 और पंचायतीराज सामान्य नियम 1997 के नियम 124 के अनुसरण में अब नवनिर्वाचित सदस्यों से संबंधित यह अधिसूचना जारी की गई है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत समिति सदर मंडी, बल्ह, बालीचौकी, चौंतड़ा, धनोटू, चुराग, धर्मपुर, द्रंग स्थित पधर, गोहर, गोपालपुर, करसोग, सराज, सुंदरनगर तथा पंचायत समिति निहरी के नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम व पतों की अधिसूचना भी जारी कर दी है।