नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव 16 जून को

सरकाघाट: नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए 16 जून, 2026 को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट एवं निर्वाचन पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र कुमार गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद सरकाघाट के नवनिर्वाचित पार्षदों को हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 2015 के नियम 89(1) (संशोधित) के तहत बैठक में उपस्थित होने संबंधी औपचारिक सूचना जारी कर दी गई है। विशेष बैठक 16 जून, 2026 को प्रातः 11:30 बजे नगर परिषद सरकाघाट के बैठक कक्ष में आयोजित होगी।

बैठक के दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन, निर्वाचन तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न करवाई जाएंगी। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न की जाएगी।

उपमंडलाधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए नगर परिषद प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed