मण्डी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ‘‘मिशन शक्ति-पालना योजना’’ के अंतर्गत क्रैच वर्कर/हेल्पर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ‘‘समेकित बाल विकास सेवायें योजना’’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए बाल विकास द्रंग कार्यालय व एस.डी.एम. जोगिन्दरनगर कार्यालय में स्थानीय इच्छुक महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजरी ने आज यहां पर दी।
उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) जोगिन्द्रनगर कार्यालय में 7 जुलाई, 2026 को व बाल विकास परियोजना अधिकारी, पधर कार्यालय में 4 जुलाई, 2026 को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन अपने मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जोगिन्दरनगर के वार्ड नंबर-2 के लिए क्रैच वर्कर व क्रैच हेल्पर के एक-एक पद, ग्राम पंचायत नोहली के आंगनवाड़ी केन्द्र बटधार व भराड़ू के आंगनवाड़ी केन्द्र भौरा लिए आंगनवाड़ी सहायिका के क्रमशः एक-एक पद, ग्राम पंचायत धमच्याण के आंगनबाड़ी केन्द्र खरयाण में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद, ग्राम पंचायत सिलग के आंगनवाड़ी केन्द्र चैहड़ में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद भरे जाएंगे। इन पदों लिए उम्मीदवारों को 30 जून सायं 5 बजे तक अपने आवेदन-पत्र अपेक्षित दस्तावेजों सहित संबंधित कार्यालयों में जमा कराने होंगे।
आंगनवाड़ी सहायिका व क्रैच वर्कर की शैक्षणिक योग्यता 12वीं व क्रैच हेल्पर के लिए 10वीं पास
आंगनवाड़ी सहायिका व क्रैच वर्कर की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा क्रैच हेल्पर के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष से मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी संबंधित आंगनवाड़ी/ क्रैच केन्द्र के फीडर एरिया/परिवार सूची, हिमाचल का स्थाई निवासी होनी चाहिए। प्रार्थी की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन के साथ यह दस्तावेज वांछित रहेंगे












