ऑनलाइन

अब ई-टैक्सी खरीदने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी, 16 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

बिलासपुर : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर रोजगार हासिल करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के ऐसे स्थायी बेरोजगार युवा जिनकी आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य है ऐसे युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। इच्छुक आवदेनकर्ता ऑनलाइन माध्यम से आगामी 16 जून से पहले आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदनकर्ता के पास हिमाचल का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, 10वीं पास तथा वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ सात वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। यदि आवेदनकर्ता 10वीं पास नहीं है तो वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का अनुभव दस वर्ष होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता की वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए तथा आय प्रमाण पत्र सम्बन्धित राजस्व विभाग से प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र आवेदनकर्ता परिवहन विभाग के पोर्टल https://etaxihpdt.org/home पर पूर्ण दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन आगामी 16 जून से पहले कर सकते है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed