अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर CM सुक्खू सहित इन नेताओं ने जताया दुख..

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु की सूचना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक घटना से हम सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अहमदाबादविमान हादसे  पर गहरा शोक प्रकट किया है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक सन्देश में कहा कि  यह विमान हादसा दिल दहलाने वाला है जिससे आज पूरा देश दुखी है। उन्होने कहा कि यह हादसा इस समय की सबसे बड़ी दुर्घटना है। गौरतलब है कि इंडियन एयर लाईन का यह विमान अहमदावाद से इंग्लैण्ड जा रहा था जिसमें लगभग 242 लोग सवार थे।  पठानियां ने दिवंगत आत्माओं  की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी इस विमान हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।

वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। ॐ शांति”।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. संकट की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के साथ हैं। मैं सभी देवी-देवताओं से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। संकट की इस घड़ी में ईश्वर सभी प्रभावितों को धैर्य और साहस प्रदान करें।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली Air India का विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की ख़बर बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।”

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की सभी यात्रियों को सुरक्षित रखें जिसमे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी के होने की भी जानकारी दी जा रही है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed