Ahmedabad Plane Crash: 204 शव मिले, 41 घायल अस्पताल में भर्ती; 1 यात्री जिंदा बचा, टाटा ग्रुप पीड़ितों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता देगा

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन

Ahmedabad Plane Crash Today: एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के अहमदाबाद में क्रैश होने के बाद अब तक इस भीषण हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 41 यात्री घायल हैं और उनका इलाज जारी है। डीएनए सैंपल से मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने 204 लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है।

एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर यह घोषणा की। विमान में 242 यात्री सवार थे। इनमें से 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई थे। अब तक दुर्घटनास्थल से 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हादसे में 2 यात्री जिंदा बच गए हैं। प्‍लेन की सीट नंबर 11A पर सवार यात्री रमेश विश्वास कुमार इस हादसे में जीवित बच गए हैं। इनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य घायल यात्री अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैविमान जिस इमारत से टकराया, उसमें अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर रहते हैं। पंद्रह डॉक्टर कथित तौर पर घायल हुए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। यह दोपहर 1:40 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।कथित तौर पर विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम्स कार्गो ऑफिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पूरे इलाके में धुआं देखा गया। बुरी तरह से घायल और जले हुए पीड़ितों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में लाया गया। बुरी तरह से घायल और जले हुए पीड़ितों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। अहमदाबाद विमान हादसे में तीन मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में विमान हादसे वाली जगह पहुंचे हैं। वो हादसे की जानकारी ले रहे हैं।

टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवारों को एक करोड़ की मदद

अहमदाबाद विमान हादसे पर टाटा ग्रुप ने मुआवजे का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। हम पीड़ित परिवारों को एक करोड़ की मदद देंगे। सभी घायलों का इलाज कराएंगे।हॉस्टल बिल्डिंग के निर्माण में मदद करेंगे। टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में लिखा है, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।”

इसके अलावा टाटा संस की तरफ से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। पोस्ट में मुआवजे का ऐलान करते हुए लिखा है, “टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।”

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed