सुंदरनगर में बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित

सुंदरनगर: पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत 16 ग्राम सभाओं के लिए हुए बीडीसी चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की।

घोषित परिणामों के अनुसार ग्राम सभा 1 पौड़ाकोठी से तेजू, 2 मलोह से भूप सिंह, 3 सलापड़ कॉलोनी से रोशन लाल, 4 सेरीकोठी से मुकेश कुमार, 5 ध्वाल से रामकली उर्फ श्यामी, 6 सलापड़ से जगदीश, 7 डैहर से कमल कुमार, 8 जड़ोल से जीत राम, 9 बरोटी से कुमारी मंजू, 10 चनोल से सपना देवी, 11 टिहरी से पाम्पली देवी, 12 बरतो से जमना, 13 चमुखा से पल्लवी शर्मा, 14 कपाही से कमला पठानिया, 15 कलौहड़ से निर्देश कुमार तथा 16 खिलड़ा से शीला देवी विजयी घोषित किए गए।

निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग के लिए मतदाताओं, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed