विकास खंड रोहड़ू के पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना सम्पन्न
विकास खंड रोहड़ू के पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना सम्पन्न
रोहड़ू: पंचायत समिति रोहड़ू के अंतर्गत सभी 15 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाई गई।
वार्ड नंबर 01 (दलगांव) से संतोष को 499, सुरुचि को 653 एवं गीता को 1373 वोट प्राप्त हुए। गीता 720 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 02 (पुजारली नंबर-3) से राजेश्वरी को 558, अनीता कुमारी को 1137, रुचिका को 646 एवं रेवती देवी को 307 वोट प्राप्त हुए। अनीता कुमारी 491 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 03 (लोअर कोटी) से रीमा को 710, सुरेखा को 709 एवं रीतू कुमारी को 1348 वोट प्राप्त हुए। रीतू कुमारी 638 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 04 (शील) से चिराग चौहान को 562, अनित को 552 एवं सुरेश सिंह को 822 वोट प्राप्त हुए। सुरेश सिंह 260 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 05 (कुई) से कुशल कुमार को 687, गगन रुक्टा को 360, संदीप कुमार को 528, प्रेम सिंह को 456 एवं बलवान सिंह को 584 वोट प्राप्त हुए। कुशल कुमार 103 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 06 (भलाडा) से रामलाल झींगटा को 874, शरीफ कुमार को 857, यशपाल को 533 एवं संजीव कुमार को 824 वोट प्राप्त हुए। रामलाल झींगटा 17 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 07 (टिक्कर) से राजेश कुमार को 771, जयवीर को 480 एवं अमन को 1077 वोट प्राप्त हुए। अमन 306 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 08 (सीमा रणटाड़ी) से अरुण कुमार को 690, अशोक कुमार को 1140 एवं दिला राम को 1006 वोट प्राप्त हुए। अशोक कुमार 134 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 09 (करासा) से मनोज कुमार को 890, देशराज को 1248 एवं जोगिंदर को 729 वोट प्राप्त हुए। देशराज 358 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 10 (अढ़ाल) से सुनीता रैटका को 1240, प्रभा को 1272 एवं रोजिला को 742 वोट प्राप्त हुए। प्रभा 32 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 11 (ब्रासली) से रजा ठाकुर को 1396 एवं ऊषा देवी को 724 वोट प्राप्त हुए। रजा ठाकुर 672 मतों से विजयी रहे।
वार्ड नंबर 12 (धराड़ा) से अंजू देवी को 1463 एवं राजविंता को 977 वोट प्राप्त हुए। अंजू देवी 486 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 13 (भलूण) से स्वीटी कैथ को 1639 एवं मीरा देवी को 904 वोट प्राप्त हुए। स्वीटी कैथ 735 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 14 (कटलाह) से निर्मला झामटा को 519, कुसुम लता को 1062 एवं रचना को 472 वोट प्राप्त हुए। कुसुम लता 543 मतों से विजयी रही।
वार्ड नंबर 15 (पुजारली नंबर-4) से ज्ञानपति को 1131 एवं सुनील कुमार को 972 वोट प्राप्त हुए। ज्ञानपति 159 मतों से विजयी रही।