कांग्रेस NEET परीक्षा और CBSE रिजल्ट में अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ सौपेंगी ज्ञापन
कांग्रेस NEET परीक्षा और CBSE रिजल्ट में अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ सौपेंगी ज्ञापन
शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से देश में सीबीएसई परीक्षा में हो रही अनियमितताओं और नीट पेपर लीक के विरोध में 1 या 2 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ ज्ञापन देने को कहा है।
संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने इस संदर्भ में सभी जिला अध्यक्षों सेअपने-अपने जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से भारत के माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन देने को कहा है । ज्ञापन में देश की परीक्षा प्रणाली की अखंडता की रक्षा करने में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की विफलताओं के खिलाफ दिया जाना है।
ज़िंटा ने कहा है कि देश के लगभग 24 लाख छात्र नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, और पेपर लीक विवाद तथा मूल्यांकन प्रक्रिया में बार-बार हुई अनियमितताओं के कारण देश भर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों को अत्यधिक मानसिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ा है। सीबीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंताओं ने छात्रों और अभिभावकों दोनों के विश्वास को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। पेपर लीक कुप्रबंधन और परीक्षा में बार-बार होने वाली अनियमितताओं की घटनाएं देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में केंद्र सरकार की पूर्ण विफलता को दर्शाती हैं। अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के प्रयास में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निराधार और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र को गुमराह करने के उद्देश्य से दिए गए ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से पार्टी के सभी नेताओं,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थित में ज्ञापन देने को कहा है,जिससे देश के प्रतिभागी युवाओं की आवाज बुलंद हो सकें।