नादौन कालेज में होगी बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना

हमीरपुर: विकास खंड नादौन के सभी 27 बीडीसी वार्डों और चारों जिला परिषद वार्डों के मतगणना केंद्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में संशोधित आदेश जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन बीडीसी और जिला परिषद वार्डों की गिनती अब सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के कमरा नंबर 102 और 103 में होगी। कमरा नंबर 107 को भी मतगणना से संबंधित कार्य के लिए रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि पहले नादौन के पंचायत समिति हॉल को मतगणना केंद्र बनाया गया था, लेकिन अब यह मतगणना केंद्र राजकीय महाविद्यालय में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed