केंद्र की मोदी सरकार ने आज देश को महंगाई के दल दल में धकेल दिया है – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने आज देश को महंगाई के दल दल में धकेल दिया है। बढ़ती महंगाई से आज सबसे ज्यादा बेरोजगार लोगों और उन लोगों के जीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है जो दैनिक कामकाज कर अपना जीवन यापन करते हैं। देश के उद्योगिक विकास पर विपरीत असर पड़ रहा है, इसके चलते बेरोजगारी चरम सीमा में बढ़ती जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी आंखें बंद कर रखी है।
विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस इस बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देश व प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है।
विनय कुमार ने कहा है कि देश मे बढ़ते तेल व एलपीजी के मूल्यों ने देश को गंभीर संकट में खड़ा कर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम देश के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विनय कुमार ने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि वह इस बढ़ती महंगाई के विरोध में खुल कर आगे आये ,कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
————————
विनय कुमार ने राष्ट्रीय पात्ररता परीक्षा ,नीट पेपर लीक मामले में देश के गुस्से को जायज ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नीट पेपर लीक मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए। उनकी चुपी भी संदेहास्पद है।
विनय कुमार ने कहा है कि नीट पेपर रद्द होने से इस परीक्षा में शामिल हुए अभियर्थियों की कड़ी मेहनत पानी मे मिली है। उनके जख्म भरने बहुत ही मुश्किल है।
विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस नीट पेपर लीक की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी भी न्यायधीश से करवाने की मांग को लेकर व इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर देश के साथ खड़ी है। युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed