आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

  साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अक्तूबर तक

  साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अक्तूबर तक

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अक्तूबर तक

मेष : इस सप्ताह आपके लिए प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।
वृष :  इस सप्ताह मध्य में खास मुद्दे पर स्वजनों को रिझाने की कशमकश होगी। यात्रा संदर्भों में लापरवाही से बचें। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार हो सकता है।
मिथुन : इस सप्ताह बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। इस सप्ताह सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे।
कर्क : संयमित दिनचर्या का बढ़िया असर दिखेगा। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उत्तरदायित्व संभालना पड़ सकता है। इस सप्ताह पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। पैतृक संपत्ति में पुन: अधिकार प्राप्त होगा। कुछ मामलों में धनाभाव हो सकता है। अत: ध्यान रखें।
सिंह : कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। जायदाद के कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग विद्यमान रहेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी।
कन्या : निवेश व विदेश संदर्भों में स्थिति लाभदायी हो सकती है। इस सप्ताह कारोबार को बेहतर बनाने के कारगर उपायों पर अमल हो सकता है। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी बनाएं रखें। अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे।
तुला: इस सप्ताह आप उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवनस्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ेगी। सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों में बर्ताव से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक:  इस सप्ताह धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। अपने आर्थिक पक्ष को सुदृढ़ करने के लिए आपको स्वयं में पराक्रम का भाव बनाये रखना होगा।
धनु: आगे बढ़कर समस्याओं को सुलझाने में व पहल करने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। इस सप्ताह प्रयास करने से मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। ऋण लेन-देन के प्रबल योग बने हुए हैं। व्यावसायिक विस्तार व नयी योजनाओं को आरंभ करने का कार्य किया जा सकता है। खान-पान का ख्याल रखें।
मकर: धन का व्यय व्यर्थ विषयों पर होने से रोकना होगा। इस सप्ताह धोखे की स्थिति से बचने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। जहां तक संभव हो, आप व्यावसायिक भूमि-भवन के विषयों में

आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

धन विनियोजन करने से बचें। आर्थिक उन्नति के लिए यह समय उतम रहेगा।
कुंभ: इस सप्ताह आत्मविश्वास का भाव आप में बना हुआ है, इसलिए शीघ्र ही आप स्थिति को अपने नियंत्रण में लेंगे। इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं।
मीन: व्यावसायिक खर्चों पर नियंत्रण रखने के प्रयास सफल रहेंगे। आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। इस सप्ताह अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हैं।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।  आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *