हिमाचल शहरी निकायों के चुनाव में 69.16 फीसदी मतदान..

हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा 51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 21अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 6मई को नामांकन पत्रों की वापसी के पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए गए। 51 शहरी निकायों में कुल 1426 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 32 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए जबकि 1394 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। नामांकन पत्रों की वापसी के उपरांत 237 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके पश्चात कुल 1147 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रहे। आज दिनांक 17 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक ई.वी.एम. के माध्यम से मतदान संपन्न करवाया गया। मतदान समाप्ति पर कुल मतदान प्रतिशत 69.16 % दर्ज किया गया। जिला हमीरपुर में सर्वाधिक लगभग 78% मतदान दर्ज किया गया, जबकि जिला सोलन में न्यूनतम लगभग 64% मतदान हुआ। इसी प्रकार श्री नैना देवी जी शहरी निकाय में सर्वाधिक लगभग 86% मतदान दर्ज किया गया। जिला-वार मतदान का विवरण निम्नानुसार है:-

जिलावार कुल मतदान प्रतिशत

47 नगर परिषदों/नगर पंचायतों की मतगणना प्रक्रिया वर्तमान में जारी है तथा इनके परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। जबकि 4 नगर निगमों की मतगणना एवं परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया दिनांक 31 मई, 2026 को संपन्न की जाएगी।

संपूर्ण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। राज्य निर्वाचन आयोग जिला प्रशासन, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों तथा मतदाताओं का इस निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में दिए गए सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed