HP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के लिए 86,725 नामांकन प्राप्त; 793 रद्द, जानें किस जिले में कितने आवेदन…
HP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के लिए 86,725 नामांकन प्राप्त; 793 रद्द, जानें किस जिले में कितने आवेदन…
हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गयी थी। नामांकन पत्र भरने का दिनांक 7, 8 व 11 मई को निश्चित किया गया था। इन नामांकन पत्रों की जांच पंड़ताल 12 व 13 मई को सम्बन्धित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गयी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 15.05.2026 को नामांकन पत्रों की वापसी के पश्चात् चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए गये। मतदान तीन चरणों में 26, 28 व 30 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से सांप 3 बजे तक मतपत्र व मतपेटियों के माध्यम से करवाया जाएगा। प्राप्त सूचना अनुसार प्रदेश में 86725 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमें से 793 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गये थे तथा 15708 नामांकन पत्र वापिस लिए गये। इस प्रकार से कुल 70224 प्रत्याशियों चुनाव में भाग ले रहे हैं। जिलावार ब्यौरा निम्न है:-
परन्तु 10 वार्डों में निर्वाचन सर्वसम्मत्ति से हो चुका है। जिला मंडी की नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में कोई भी नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। जबकि नगर निगम मंडी के वार्ड न0.14 में 4 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे लेकिन सभी अभ्यर्थियों द्वारा अपने नामांकन पत्र वापिस लिए गये हैं।