सुंदरनगर: पंचायत चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। छंटनी के दौरान दाखिल सभी 60 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी अंकित शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत 16 ग्राम सभाओं के लिए कुल 60 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
ग्राम सभा 1-पौड़ा कोठी से तेज सिंह, तुले राम, कर्मचंद और लोकनाथ, 2-मलोह से मुन्शी राम और भूप सिंह, 3-सलापड़ कॉलोनी से रोशन लाल और बाबूराम, 4-सेरी कोठी से पवन कुमार, गगन कुमार, मुकेश कुमार, हंसराज एवं नरसिंह दास, 5-धवाल से संगीता, प्रमीला देवी, सुख देई, राम कली उर्फ श्यामी और कल्पना, 6-सलापड़ से बाबूराम, दुर्गा सिंह, जगदीश चंद, प्रेम लाल, ऋषि ठाकुर एवं यशवंत सिंह वर्मा, 7-डैहर से गंगा राम, रमनीश पंडयार, तीर्थ राम एवं कमल कुमार, 8-जड़ोल से राजेश कुमार, संसार चंद एवं जीतराम, 9-बरोटी से कुमारी मंजू, पदमा देवी, प्रमिना देवी एवं नमिता शर्मा, 10-चनोल से सपना देवी एवं भीमा देवी, 11-टिहरी से तारा देवी, सपना कुमारी, रक्षा, पांपली देवी एवं सपना देवी, 12-बरतो से जमना देवी और प्रीति देवी, 13-चमुखा से ललीता गर्ग, मीरा देवी, पलवी शर्मा, ललिता देवी एवं कमला ठाकुर, 14-कपाही से नर्वदा देवी, शैलजा, कुमारी कृतिका एवं कमला पठानिया, 15-कलौहड़ से परस राम राही, संजय कुमार, साउणु राम एवं निर्देश कुमार तथा 16-खिलड़ा से चम्पा देवी, शिला देवी एवं माया देवी शामिल हैं।