हिमाचल: कांगड़ा पहुंचे राहुल गांधी..

कांगड़ा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। गुरुवार सुबह कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी सीधे सडक़ मार्ग से गुप्त गंगा स्थित शिविर स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित तमाम कांग्रेस नेताओ ने न केवल एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की, बल्कि उनका हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत भी किया।

राहुल गांधी ने गुप्ता गंगा के यात्री सदन में तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर और कार्यशाला में जोश भरा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्षों को स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा। जो जिला अध्यक्ष बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बूथ स्तर पर काम करने वाले ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को भी उचित सम्मान और अवसर मिलेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed