हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: दूसरे दिन 535 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया ; हमीरपुर में सबसे कम 27 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: दूसरे दिन 535 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया ; हमीरपुर में सबसे कम 27 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा 51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 21 अप्रैल को अधिसूचना जारी की थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 30 अप्रैल को नामांकन पत्र भरने का दूसरे दिन था। 2 मई को भी नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएँगे। इन नामांकन पत्रों की जांच पंड़ताल 4 मई, 2026 को सम्बन्धित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रातः 10 बजे के उपरान्त करेंगे। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 06 मई, 2026 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरन्त पश्चात् चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएँगे। मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक ई.वी.एम. के माध्यम से करवाया जाएगा। आज नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के द्वितीय दिन कुल 535 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिला काँगड़ा में सबसे अधिक 98 नामांकन प्राप्त हुए जबकि जिला हमीरपुर में सबसे कम 27 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गये। जिलावार प्रस्तुत किए:-