बिलासपुर: पंचायत निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन, संशोधित सूची जारी

बिलासपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर की उन ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति सदर, घुमारवीं तथा झंडूता और जिला परिषद के सभी निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है, जो पंचायतों के गठन, पुनर्गठन अथवा विभाजन की प्रक्रिया से प्रभावित हुई हैं तथा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दायर एक याचिका में के अंतर्गत नहीं आती हैं।

उन्होंने बताया कि इन निर्वाचन नामावलियों के प्रारूप में पुनरीक्षण प्राधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी द्वारा आदेशित परिवर्धन, लोप तथा शुद्धिकरण को सम्मिलित कर अंतिम रूप प्रदान किया गया है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अनुरूप संशोधनों की सूची भी तैयार की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार संशोधित एवं शुद्ध की गई निर्वाचन नामावली की एक प्रति, संशोधनों की सूची सहित, अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वह प्रकाशित नामावली का अवलोकन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed