बिलासपुर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वनों की आग से जुड़ी शिकायतों एवं मामलों के तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य स्तरीय टोल फ्री नम्बर 1800-180-1916 मुख्य अरण्यपाल वन बिलासपुर में स्थापित किया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वनों की आग को लेकर इस टोल फ्री नम्बर पर तुरंत जानकारी साझा कर सकते है ताकि वनों की आग को रोकने के लिए समयबद्ध कदम उठाए जा सके।