हिमाचल: प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान न होने पर शिमला के चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। पेंशनरों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। प्रदेश भर से शिमला पहुंच कर पेंशनरों ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया। शिमला में विरोध प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पिछले तीन वर्ष से 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के रिटायर्ड हुए पेंशनर्स के साथ सौतेला व्यवहार कर ग्रेच्यूटी और लीव इनकेशमेट नहीं दिया है। एचआरटीसी में पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। के पेंशनरों को हर माह पेंशन के लिए कई कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
पेंशनरों का आरोप है कि 13 प्रतिशत डीए और 44 महीने के एरियर की अदायगी भी अभी तक नहीं की गई है। पिछले तीन वर्षों से करोड़ों के चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।पेशनरों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार पेंशनरों को उनके अधिकार, उनकी देनदारियां नहीं देती है, पेंशनरों का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।