शिमला पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

शिमला: प्रदेश में राजनीति सरगर्मियों तेज होने के चलते आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंची हैं। प्रियंका चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंची हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी प्रियंका के साथ सड़क मार्ग से शिमला लौटे हैं। प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। शिमला दौरे के दौरान प्रियंका हिमाचल के कई कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर फीडबैक ले सकती हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed