हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में कल से मौसम खराब होने के आसार…

हिमाचल: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। विभाग के अनुसार 21 से 24 मार्च तक लगातार मैदानी व मध्य पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में 25 मार्च से मौसम साफ रहने के आसार हैं।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed