हमीरपुर: 31 मार्च तक गृह कर जमा करवाया तो मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

हमीरपुर : नगर निगम हमीरपुर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का गृह कर 31 मार्च तक जमा करवाने वाले शहरवासियों को गृह कर में 10 प्रतिशत छूट प्रदान करने की घोषणा की है। निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर गृह कर जमा करने वाले भवन मालिकों को इस छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने शहरवासियों से 31 मार्च तक गृह कर जमा करवाकर इस छूट का लाभ उठाने तथा निगम के विकास कार्यों में सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed