शिमला: दयानन्द पब्लिक स्कूल में ‘हैप्पी क्लासरूम’ कार्यशाला आयोजित
शिमला: दयानन्द पब्लिक स्कूल में ‘हैप्पी क्लासरूम’ कार्यशाला आयोजित
कार्यशाला का शुभारम्भ दयानन्द पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या अनुपम ने दीप प्रज्वलन के साथ किया
कार्यशाला में स्कूल के 60 अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
शिमला: दयानन्द पब्लिक स्कूल, द मॉल, शिमला में सीबीएसई द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला “हैप्पी क्लासरूम” का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का शुभारम्भ दयानन्द पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या अनुपम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला में स्कूल के 60 अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भावनात्मक बुद्धि पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें प्रासंगिक वीडियो प्रदर्शित किए गए। कक्षा कक्ष एवं स्टाफ रूम में आने वाली चुनौतियों के निवारण पर गहन परिचर्चा हुई। विभिन्न समूह गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। “खुशी की खोज” विषय पर विचार-विमर्श किया गया। मन को प्रसन्नचित्त रखने एवं कक्षा में सकारात्मक वातावरण बनाने की रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिससे सभी प्रतिभागियों को प्रेरणादायी अनुभव प्राप्त हुआ। यह आयोजन शिक्षकों को आनंदपूर्ण शिक्षण वातावरण सृजन के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।