हिमाचल: प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का ग्यारहवां सत्र दिनांक 16 फरवरी से अपराह्न 2:00 बजे आरम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की संस्तुती के उपरान्त विधान सभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पठानिया ने कहा कि सत्र का शुभारम्भ राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के साथ अपराह्न 2:00 बजे होगा। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय के अभिभाषण उपरान्त शोकोदगार तथा विधायी कार्य  (Legislative Work) शुरू होंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed