ताज़ा समाचार

शिमला: अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम हेतु प्रदेश स्तरीय संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति

शिमला: भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “अटल स्मृति वर्ष” के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रदेश स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के निर्देशानुसार इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, ताकि अटल जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

प्रदेश स्तर पर संयोजक के रूप में विपिन सिंह परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक को नियुक्त किया गया है।

वहीं सह-संयोजकों के रूप में गोविंद ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष,

स्वतंत्र सांख्यान, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, प्यार सिंह, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नियुक्त पदाधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करते हुए “अटल स्मृति वर्ष” के कार्यक्रमों को प्रभावी, गरिमामय और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वे संगठनात्मक समन्वय के साथ प्रदेशभर में प्रस्तावित कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे।

अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रमों हेतु विधानसभा स्तर पर वक्ताओं की सूची जारी

शिमला: भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “अटल स्मृति वर्ष” के अंतर्गत 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए विधानसभा क्षेत्रवार वक्ताओं की सूची एवं उनके दायित्व जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी सूची के अनुसार चुराह विधानसभा में अमित ठाकुर, भरमौर में डी.एस. ठाकुर, चंबा में रिशे राणा, डलहौजी में संजीव ठाकुर, भटियात में राकेश पठानिया, नूरपुर में पुरुषोत्तम गुलेरिया, इंदौरा में रणवीर सिंह निक्का, फतेहपुर में प्रदीप शर्मा, ज्वाली में पवन काजल, देहरा में विनय शर्मा, जसवां-परागपुर में सतपाल सिंह सत्ती, ज्वालामुखी में महेंद्र धवाणी, सुलह में संजय शर्मा, नगरोटा में त्रिलोक कपूर, शाहपुर व पालमपुर में विपिन सिंह परमार, कांगड़ा में राकेश शर्मा, धर्मशाला में राजीव भारद्वाज, बैजनाथ में पंकज जम्वाल, लाहौल-स्पीति में अखिलेश कपूर, मनाली में प्रियंका शर्मा, कुल्लू में बिहारी लाल शर्मा, बंजार में गोविंद ठाकुर, आनी में संजीव देश्टा, करसोग में गुलजारी लाल, सुंदरनगर में तिलक राज शर्मा, नाचन में भीम सेन, सराज व मंडी में जयराम ठाकुर, रांग में राकेश जम्वाल, बल्ह में अजय राणा, सरकाघाट में ज्योति कपूर, भोरंज में आशीष शर्मा, सुजानपुर में आई.डी. लखनपाल, हमीरपुर में प्रियव्रत शर्मा, बड़सर में राजेंद्र राणा, नादौन व ऊना में अनुराग ठाकुर, चिंतपूर्णी में सतपाल सिंह सत्ती, गगरेट में संजय शुक्ला, हरोली में रमेश ठाकुर, कुटलैहड़ में सुमित शर्मा, झंडूता में रणधीर शर्मा, घुमारवीं में त्रिलोक जम्वाल, बिलासपुर में पायल वैद्य, श्री नैना देवी में स्वतंत्र सांख्यान, अर्की में प्यार सिंह कंवर, नालागढ़ में डेज़ी ठाकुर, दून में सिकंदर कुमार, सोलन में राज पाल सिंह, कसौली में वंदना योगी, पच्छाद में राकेश डोगरा, नाहन में सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब में सुषील कश्योली, शिलाई में मनीष चौहान, चौपाल में संजीव कटवाल, ठियोग में आशुतोष वैद्य, कसुम्पटी में कर्ण नंदा, शिमला में सुरेश भारद्वाज, शिमला ग्रामीण में राजीव बिंदल, जुब्बल-कोटखाई में कौल नेगी, रामपुर में संदीपनी भारद्वाज, रोहड़ू में बलवीर वर्मा तथा किन्नौर विधानसभा में अजय श्याम वक्ता के रूप में दायित्व निभाएंगे।

प्रदेश भाजपा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकासशील भारत की सोच को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे “अटल स्मृति वर्ष” के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed