हिमाचल: प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही आज कई स्थानों में बारिश; ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कुल्लू की गड़सा घाटी में ओलावृष्टि हुई है। उधर, लाहौल घाटी के कोकसर में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। गुरुवार को रोहतांग में सैलानियों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। गुरुवार को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए खुल गया है। धर्मशाला, शिमला और मण्डी जिले के कई भागों में बारिश हुई है। 24 से 29 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।