किन्नौर: बाल विकास परियोजना पूह के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद

रिकांग पिओ: बाल विकास परियोजना अधिकारी, पूह अंजु नेगी ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना पूह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सुन्नम के आंगनबाड़ी केंद्र सुन्नम-1, जंगी के लोअर जंगी, स्पिलो के करला, कानम के लोअर कानम, शलखर के गोतांग, नाको के नाको, लियो के लोअर लियो, हांगो के अपर हांगो, मूरंग के मकरमंग व रुवांग, लम्बर के लम्बर तथा ग्राम पंचायत डुबलिंग के डुबलिंग आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सहायिका पद के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 14 अक्तूबर, 2026 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आवेदक संबंधित ग्राम पंचायत का सामान्य निवासी होना आवश्यक है। आंगनवाड़ी सहायिका को 5800 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 14 अक्तूबर, 2026 को सायं 5 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, पूह में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed