हिमाचल: प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम खराब होने के आसार…

हिमाचल:  प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम खराब होने के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 11 से 15 नवंबर के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती हैं।

 12 और 13 नवंबर के लिए अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।   12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मण्डी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और बारिश का अनुमान है। 13 नवंबर को शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मण्डी में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर तक रहने का अनुमान है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed