प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक किए नियुक्त
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक किए नियुक्त
शिमला : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई ये नियुक्तियां प्रदेश में पार्टी के कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएंगी तथा प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने में सहायक होंगी।
डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और इन प्रकोष्ठों के माध्यम से भाजपा जनता से सीधे जुड़ाव को और गहरा करेगी।
*व्यापार प्रकोष्ठ* में संयोजक के रूप में गोविंद ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है, जबकि सह संयोजक के रूप में रमेश चोजड़, अजय जोशी, पुनीत गौतम, तनु भारती, साहिल दयाल, श्याम लाल गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, कुशल सेठी होंगे।
प्रियव्रत शर्मा को *सहकारिता प्रकोष्ठ* के संयोजक तथा सह संयोजकों नरेश चौहान, विजय ठाकुर, चंद्रभूषण नाग, नरेश शर्मा, अभिजीत जमवाल, राजकुमार, योगेश भारतीय होंगे।
*चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलौपैथी)* सयोंजक डॉ वंदना जग्गी चंदेल , सह सयोंजक डॉ संगीत वर्मा, डॉ अनिल मिन्हास, डॉ विनीत शर्मा, डॉ विनय पटियाल, डॉ रोहित सबलोक शामिल किए गए हैं।
*शोध प्रकोष्ठ* का संयोजक के.के. भारती को बनाया गया है जबकि सह संयोजकों के रूप में आर.आर. मोहिल, अर्जुन सिंह नेगी, अधिराज सूद, अश्वनी शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल ठाकुर, दिनेश भारद्वाज और सुरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।
*चुनाव प्रकोष्ठ* में संयोजक के रूप में जगदीश चंद शर्मा जबकि सह संयोजक के.के.शर्मा,नीरज शर्मा, विवेक शर्मा (अधिवक्ता), उमेश दत्त शर्मा, राजेंद्र कश्यप और रविंद्र ठाकुर (अधिवक्ता) होंगे।
*कानून एवं विधिक* विषय विभाग का संयोजक अंशुल बंसल को बनाया गया है, जबकि सह संयोजकों में अजय वैद्य, विकांत ठाकुर, राजकुमार धनोटिया, अरविंद शर्मा, विवेकानंद नेगी, भूपेंद्र आहूजा, कमलकांत, हेतराम ठाकुर होंगे.
*पर्यटन प्रकोष्ठ* के संयोजक चमन कपूर बनाए गए.
*बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ* सयोजक प्रो. रविंद्र ठाकुर सह सयोंजक कमल नयन, प्रीतम शर्मा, एल.एन. बोद्ध, प्रेम वर्मा, रविकांत ठाकुर, प्रेम सिंह भरमौरी और भगवान सैनी को स्थान दिया गया है।
*वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ* का संयोजक देवराज शर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि पंचायती राज प्रकोष्ठ में संयोजक विनोद ठाकुर होंगे। इस प्रकोष्ठ में सह संयोजकों के रूप में पाल वर्मा, रमेश बराड़, रमेश कुमार, सीमा कन्याल, नीलम कुमारी, अजय मेहता, कृष्ण पाल शर्मा, राजेंद्र सिंह और शीला को जिम्मेदारी दी गई है।
*CA प्रकोष्ठ* के संयोजक शिव कुमार गर्ग सह सयोंजक राजीव शर्मा, आदित्य करीर, विकास शर्मा, किरण राणा, आशीष कुमार, रमन कुमार, नरेश कुमार वशिष्ठ, वरुण अत्री, शालीन सूद, युद्धवीर ठाकुर, नितिन सूद, दीपक अवस्थी होंगे
*औद्योगिक प्रकोष्ठ* सयोंजक सी.एस. कपूर, सह सयोंजक बलवंत ठाकुर, हरबंस पटियाल, विकास सेठ, रणदीप सिंह कंवर, मदन शर्मा, नितिन गोयल, दिनेश कुमार , भगवान सेठी होंगे।
*शिक्षक प्रकोष्ठ* सयोंजक पुरुषोत्तम शर्मा, सह सयोंजक सतीश शर्मा, देवेंद्र केवला और प्रमोद शर्मा को शामिल किया गया है।
*प्रशिक्षण प्रकोष्ठ* का संयोजक युवराज बोद्ध को बनाया गया है तथा सह संयोजकों के रूप में वीरेन्द्र चौधरी, जगदेव ठाकुर और गोपाल सकलानी, अशोक ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
*पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ* के संयोजक घनश्याम शर्मा होंगे और सह संयोजक सुरेंद्र ठाकुर रहेंगे।
*गौवंश प्रकोष्ठ* का संयोजक अशोक शर्मा और सह संयोजक सुनील शर्मा तथा हुकम सिंह बैंस को बनाया गया है।
*सांस्कृतिक प्रकोष्ठ* के संयोजक करनैल राणा होंगे, जबकि सह संयोजक नरेश भारद्वाज, किशन वर्मा, हंसराज, के.के. भारद्वाज, गोविंद भारद्वाज, रमेश चंद, अजय भारद्वाज, पंकज शर्मा, विवेक राणा, कृष्ण चंद वर्मा, रीना ठाकुर, मनोज कार मन्नू होगे
*शहरी निकाय प्रकोष्ठ* सयोंजक अजमेर ठाकुर, सह सयोंजक मधू सूद, वीरेन्द्र भट्ट, राकेश शर्मा, वीरेन्द्र आर्य, तेजेंद्र कौर, सर्वचंद गलोटिया और सुषमा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।