चंबा : पहाड़ी से पत्‍थर गिरने से महिला और 9 साल के मासूम की मौत

चंबा: चंबा के साहो में सोमवार सुबह दर्दनाक घटना पेश आई है। भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रही चाची अर्पणा सहित भतीजे पर मार्ग में पहाड़ी से पत्थर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में 26 वर्षीय अर्पणा पत्नी प्यारो गांव ओथल व उसका भतीजा नौ वर्षीय अक्षय पुत्र चुन्नी लाल दोनों ग्राम पंचायत प्रौथा के गांव ओथल तहसील व जिला चंबा के रहने वाले थे। जबकि अर्पणा की ओर से पीठ पर बांधे तीन वर्षीय बच्चे तरूण पुत्र प्यारो को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। घटना सुबह करीब पौने नौ बजे पेश आई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed