शिमला: प्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संसद में सांसद अनुराग ठाकुर की अभद्र व अपमानजनक भाषा के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनुराग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सदन के भीतर अपमान किया है वह बहुत ही निंदनीय है।
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ने संसद में अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी से जाति पूछने व उन्हें अपमानित करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेता का किसी भी स्तर पर अपमान सहन नही कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रही है। आज जिस प्रकार से राहुल गांधी गरीबों, पिछडो व दलितों की आवाज को संसद के अन्दर व बाहर उठा रहे हैं उससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो राहुल गांधी की आवाज को दबा सकती है और न ही देश के लोगों को डरा सकती है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लोगों के साथ खड़ा है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने सांसद अनुराग ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा कि वह उस परिवार से उनकी जाति पूछ रहे है जिनके परिवार ने इस देश को अपनी जान की कुर्बानी तक दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का ही नही अपितु देश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को राहुल गांधी व पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
इस धरना प्रदर्शन में शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान,एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह, शिमला शहर के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष आंनद कौशल,सचिव बलदेव ठाकुर, एस के सहगल,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,डॉक्टर मस्तराम शर्मा, शिमला नगर निगम के पार्षदगण,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता वर्मा,कमलेश ठाकुर,लुकेश्वरी,कृष्णा जरयाल,मोहन नेगी,प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव शिवम राणा,दवेंद्र कुमार रत्न,एनएसयूआई के पदाधिकारी वीनू मेहता,तुसार स्तान,प्रवीण मिन्हास,टोनी,अमित चौहान, हार्दिक,अरविंद ठाकुर,मनोज व पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।