ऊना: रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

मण्डी : रंगड़ों के काटने से बच्ची की मौत के बाद आईजीएमसी में भर्ती मां ने भी तोड़ा दम

मण्डी : मण्डी जिले के करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत शाहोट के स्यानजली (जोड़) में रंगड़ों के काटने से वर्षीय बच्ची की मौत के बाद आईजीएमसी शिमला में भर्ती मां ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को उपचार के दौरान बच्ची की मां की मौत हो गई। शुक्रवार को हमले में घायल मां और दादी को आईजीएमसी रेफर किया गया था।

स्यानजली में एक ही परिवार के तीन लोगों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे मृतक शिवानी पुत्री सेवानंद घास काटने के लिए खेत में गईं अपनी मां और दादी के साथ थी। इस दौरान रंगड़ों ने अचानक तीनों पर हमला कर दिया, जिससे इन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। तीनों को सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। इस दौरान बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों महिलाओं कौशल्या देवी (25) और रोशनी देवी (50) को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। लेकिन शनिवार को मां की भी मौत हो गई।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *