ताज़ा समाचार

देहरा उपचुनाव : डॉक्टर राजेश शर्मा नहीं लड़ेंगे उपचुनाव…

देहरा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात के बाद डॉक्टर राजेश शर्मा ने देहरा में उपचुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। 

बता दें कि टिकट न मिलने से खफा डॉक्टर राजेश शर्मा ने आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आज उन्होंने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरना था। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनसे मिलने के लिए निजी होटल पहुंचे थे।

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के नामांकन भरने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि देहरा में वर्चस्व की लड़ाई कांग्रेस जीतेगी। वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि लड़ाएंगे। एक भाई की तरह बहन कमलेश ठाकुर के साथ खड़ा होकर देहरा में कांग्रेस को विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी पहले है। वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed